
पंजाब के बटाला जिले मे दिन दहाडे शोरूम मे ताबड़तोड़ फायरिंग से डर व दहशत का माहौल
चंडीगढ़, 24 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के बटाला से बड़ी खबर सामने आई है जहां दिनदहाडे दो युवको द्वारा सरेआम शोरूम में घुस कर फायरिंग की गई। इस दौरान उन्होंने 3 लोगों को गोलियां लगी है जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार 2 हमलावर एल.ई.डी. खरीदने के बहाने शोरूम में आए और इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने शोरूम मालिक, उसके बेटे और पिता पर फायरिंग की। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।























