
पंजाब के फिरोजपुर जिले मे यह दरिया उफान पर, दहशत मे लोग
चंडीगढ़, 27 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के फिरोजपुर जिले के सतलुज दरिया में पानी का स्तर बढऩे से हुसैनीवाला हैड के पास बना सेफ्टी बांध टूटने के कगार पर है और पानी के तेज बहाव से करीब 200 फुट बांध को नुक्सान पहुंचा है और बांध में दरार आने पर लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। अगर यह बांध टूटता है तो हुसैनीवाला हैडवक्र्स के गेटों को भी नुक्सान हो सकता है।
वहीं, नहरी विभाग की ओर से इस सेफ्टी बांध को मजबूत करने और बनाने का काम लगातार जारी है और नहरी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह बांध सतलुज दरिया के पानी के बहाव को कम करता है जिससे हुसैनीवाला हैड को नुक्सान नहीं होता। उन्होंने बताया कि सतलुज दरिया में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है जो जगह-जगह बांध को नुक्सान कर रहा है। ऐसी परिस्थितियों में प्रशासन की ओर से लगातार बचाव के कार्य जारी हैं।























