
पंजाब के फाजिल्का के गांव दोना नानका में किश्ती डूब जाने से हुआ बडा हादसा
चंडीगढ़, 29 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के फाजिल्का के गांव दोना नानका में किश्ती डूब जाने से हादसा हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने किश्ती में सवार लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। हालांकि इस घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। लोगों ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। मौके पर ग्रामीणों और बचाव दल ने लोगों को पानी से बाहर निकाला। लोगों के मुताबिक नाव में 10 से 12 लोग सवार थे और नाव पुरानी होने के कारण पानी में डूब गयी।
वहीं, फाजिल्का से विधायक नरिंदर पाल सिंह सावना ने कहा कि नाव पर 40 लोग सवार थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। विधायक ने अपील की है कि नावों पर आवश्यकता से अधिक संख्या में लोग सवार न हों।





















