
पंजाब के पूर्व CM कैप्टन के नेतृव्य में पटियाला के डिप्टी मेयर सहित इन पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन
चंडीगढ़, 1 अक्तूबर (विश्ववार्ता):पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पटियाला के मौजूदा मेयर संजीव शर्मा समेत डिप्टी मेयर और कई पार्षद भाजपा में शामिल हुए। उनके अलावा पंजाब के विभिन्न जिलों के प्रधानों ने भी भाजपा का दामन थामा। भाजपा में शामिल नेताओं का कैप्टन अमरिंदर सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पार्टी का सिरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया।
भाजपा में शामिल होने वालों में पटियाला के मेयर व डिप्टी मेयर समेत कई पार्षदों के अलावा प्रो. भूपिंदर, लुधियाना शहरी प्रधान जगमोहन, पटियाला के प्रधान एके मल्होत्रा, गुलशन पस्सी, अमृतसर से राजीव भगत, अमरिंदर ढींढसा, रविंद्र शेरगिल, सुरेंद्र सिरा, पीएचडी लीगल सेल के चेयरमेन एडवोकेट संदीप, एनके शर्मा, रोपड़ प्रेसिडेंट जरनैल सिंह शामिल रहे। इस दौरान कैप्टन अमरदिंर सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व सुभाष शर्मा का आभार जताया और कहा कि पार्टी का अगला कदम पंजाब के अन्य क्षेत्रों में जाकर लोगों को अपने साथ जोड़ना है























