
पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह विजिलेंस के समक्ष हुए पेश
चंडीगढ़, 6 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू आज विजिलेंस के समक्ष पेश हुए। पता चला है कि विजिलेंस ने उनसे कई घंटे पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने विजिलेंस को रिपोर्ट सौंपे। उन्होंने कहा कि मैं विजिलेंस को पूरा सहयोग दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि विजिलेंस मेरे भाई अमरजीत सिंह जिती को भी बुला रहा है और वह भी सहयोग दे रहा है। विजिलेंस जब भी बुलाएगा मैं हाजिर रहूंगा।























