
पंजाब के पूर्व सीएम बादल की तबीयत बिगड़ी
चंडीगढ़, 12 जून (विश्ववार्ता) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को खराब स्वास्थ्य के चलते सप्ताह में दूसरी बार मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पंजाब के 94 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार देर रात अस्पताल लाया गया.गैस्ट्रिक संबंधी शिकायतों के बाद 6 जून को उन्हें पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। बाद में छुट्टी दे दी गई।






















