
पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने पत्नी के साथ अयोध्या में राम मंदिर में टेका माथा
पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी जालंधर से लड़ सकते है चुनाव !
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अयोध्या धाम पहुंचे हैं। चन्नी ने अपने परिवार समेत राम मंदिर में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर की। अपनी पत्नी के साथ पूर्व सीएम ने रामलला के दर्शन किए।
पूर्व सीएम ने यहां पत्रकारों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि उनके दिल में भगवान राम के लिए अलग स्थान है। उन्होंने बताया कि उनका जन्म भी राम नवमी के दिन हुआ था। वहीं पूर्व सीएम ने यहां चुनाव से संबंधित कोई भी बात नहीं की।
वही बतां दे कि चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के जालंधर से चुनाव लडऩे की चर्चा काफी दिनों से चल रही है। गत दिन ही पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी के जन्मदिन के मौके पर विधायक राणा गुरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह कोटली, विधायक आदमपुर, हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, विधायक शाहकोट जालंधर से ‘हमारा चन्नी जालंधर’ लिखा हुआ केक लेकर पहुंचे थे, जिसकी सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही थी।हालांकि, इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने अभी तक अपनी उम्मीदवारी को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन केक कटवाकर और नारेबाजी करके चन्नी को जालंधर से उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा तय मानी जा रही है।
आपको बता दें पिछले एक महीने से पूर्व सी.एम. चरणजीत चन्नी की जालंधर में एक्टिविटी बढ़ गई है। चरणजीत चन्नी के स्पेशल केक को लेकर वहां मौजूद विधायक कोटली का कहना है कि वह सिर्फ केक लेकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए गए थे। बाकी जालंधर सीट से किसे टिकट देनी है इसका फैसला हाईकमान तय करेगी है।























