
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर और उनकी जयइंद्र कौर ने की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात
चंडीगढ, 20 फरवरी (विश्ववार्ता) नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की हैं।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि पंजाब से जुड़े व्यापक मुद्दों सहित किसानों के मुद्दों पर उनकी प्रधानमंत्री के साथ विस्तृत बैठक हुई।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कृषि का मुद्दा जल्द ही सभी की संतुष्टि के साथ हल हो जाएगा। कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ उनकी बेटी और पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष जय इंदर कौर भी थीं।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार शाम 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कैप्टन ने कृषि कानूनों और स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा स्थिति को लेकर मोदी से चर्चा की। कैप्टन ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने सिद्धू की बयानबाजी को लेकर सोनिया से शिकायत की थी।
न्यूज एजेंसी ANI के सूत्रों के मुताबिक कैप्टन ने कहा कि सिद्धू जिस तरह पंजाब सरकार की निंदा कर रहे हैं, वह अच्छा नहीं है और इससे जनता में छवि खराब होती है। कैप्टन की शिकायत पर सोनिया ने पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत से इस मामले को देखने के लिए कहा है। सिद्धू के पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद कैप्टन की सोनिया से ये पहली मुलाकात थी। इसके बाद हरीश रावत ने बताया कि सोनिया ने कैप्टन और सिद्धू को मतभेदों की बजाय साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए हैं।
सिद्धू के पंजाब सरकार पर हमले जारी
नवजोत सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद माना जा रहा था कि पंजाब में कांग्रेस की कलह शायद थम जाएगी, लेकिन कैप्टन पर सिद्धू के हमले जारी हैं। सिद्धू ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पंजाब में ड्रग्स रैकेट का मुद्दा उठाया। सिद्धू ने कहा था कि ड्रग ट्रैफिकिंग में शामिल बिक्रमजीत सिंह मजीठिया और दूसरे लोगों के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने 2018 में हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट सौंप दी थी। लेकिन उसके बाद ढाई साल में पंजाब पुलिस ने क्या जांच की? सरकार ने क्या कदम उठाए? ये जनता को बताना चाहिए।
Had a detailed meeting with Hon'ble PM Shri @NarendraModi ji on wide ranging issues related to Punjab including the issues concerning the farmers. pic.twitter.com/qJhQxA4BVJ
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) February 20, 2024





















