
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल होने के बाद मिल सकती हेै बडी जिम्मेदारी
चंडीगढ, 20 सिंतबर (विश्ववार्ता) भाजपा शामिल होने के बाद पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का गवर्नर बनाया जा सकता है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ पार्टी का भी विलय भाजपा में किया है। गौरतलब है कि भाजपा के पास पंजाब में 2 सीटें हैं। भाजपा में शामिल होने की कैप्टन की कई दिनों से चर्चा चल रही थी। बता दें कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का निर्माण किया था। विधानसभा चुनावों में भाजपा के साथ गठबंध करके चुनाव लड़े थे।






















