

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह आज रहेंगे दिल्ली दौरे पर
करेगे गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात
चंडीगढ, 9 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलेंगे। इस दौरान कैप्टन की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को भाजपा में मर्ज करने पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा भाजपा पंजाब में जल्द संगठन में फेरबदल करने जा रही है। इस पर भी कैप्टन से बातचीत हो सकती है।





















