
पंजाब के पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस के दुष्कर्म मामले मे पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
चंडीगढ़, 10 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस द्वारा रेप मामले की रिपोर्ट की प्रति लेने के लिए दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार व अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर दिया है। बैंस ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए मामले में गवाह बने कमलप्रीत सिंह की गवाही व पूर्व में जांच कर रही आई.पी.एस. अश्विनी गुटयाल की जांच रिपोर्ट की प्रति उन्हें दिए जाने की मांग की है।
इसके बाद बैंस ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि इस मामले में एक गवाह की गवाही उसे उपलब्ध नहीं करवाई गई है।





















