
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को आज विजिलेंस ने किया तलब
पढिये क्या है पूरा मामला
चंडीगढ़, 13 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को आज विजिलेंस द्वारा तलब किया गया है। विजिलेंस की टीम द्वारा चन्नी से आमदन से अधिक जायदाद बनाने के मामले में पूछताछ की जाएगी।
पिछली पूछताछ के दौरान विजिलेंस की टीम ने चन्नी को अपनी जायदाद और बैंक बैलेस की जनकारी देने वाला प्रोफार्मा भरने के लिए कहा था और 15 दिनों का समय दिया गया था।
चन्नी पहले ही इस पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बता चुके हैं। चन्नी ने कुछ दिन पहले ही राज्य सरकार के शराब घोटाले को लेकर कहा था कि कैसे मौजूदा सरकार हजारों रुपये का नुकसान करवा रही है।























