
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को मानसा अदालत ने जारी किया समन
इस तारिख को अदालत मे पेश होने के लिए कहा
चंडीगढ़, 21 दिसंबर (विश्ववर्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में मानसा की अदालत ने समन जारी किया है। पुलिस ने चन्नी को समन रिसीव करा दिया है। चन्नी को 12 जनवरी को अदालत में पेश होना है।
बता दें कि पूर्व सीएम चन्नी कई महीने विदेश में रहने के बाद कुछ दिन पहले ही दिल्ली लौटे हैं. इस साल मार्च में राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने विदेश चले गये थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार चन्नी पहली बार मूसेवाला की मौत के बाद उनके माता-पिता से मिलने उनके घर पहुंचे थे.























