
पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को कोर्ट से बडा झटका
चंडीगढ़ 11 अप्रैल (विश्व वार्ता) बडी खबर सामने आ रही हेै कि मोहाली कोर्ट ने पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को बड़ा झटका दिया है दरअसल मोहाली कोर्ट ने सुंदर शाम अरोड़ा की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। अरोड़ा ने अपने वकील के माध्यम से प्लॉट घोटाले में जमानत याचिका दायर की थी। विजिलेंस ने पूर्व मंत्री समेत कुल 10 सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
वहीं विजिलेंस ने तर्क दिया कि आरोपी बड़ा मंत्री रह चुका है। उसे कानूनी दांव पेच पता है। अगर उसे जमानत दी जाती है तो वह गवाहों और केस को प्रभावित कर सकता है। अदालत ने तर्क सुनने के बाद जमानत याचिका खारिज कर दी।























