• Latest
  • Trending
 पंजाब के पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए एक बूँद भी पानी नहीं: मुख्यमंत्री  

 पंजाब के पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए एक बूँद भी पानी नहीं: मुख्यमंत्री  

4 years ago
ਜੈ ਸ਼ਾਹ ਮੁੜ ICC ਚੇਅਰਮੈਨ ਨਿਯੁਕਤ ; ਬਿਨਾਂ ਮੁਕਾਬਲੇ ਚੁਣੇ ਗਏ 

ਜੈ ਸ਼ਾਹ ਮੁੜ ICC ਚੇਅਰਮੈਨ ਨਿਯੁਕਤ ; ਬਿਨਾਂ ਮੁਕਾਬਲੇ ਚੁਣੇ ਗਏ 

26 minutes ago
ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ ਅਕਤੂਬਰ ਮਹੀਨੇ ਦੌਰਾਨ ਰਿਸ਼ਵਤਖੋਰੀ ਦੇ 11 ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ 14 ਵਿਅਕਤੀ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀਂ ਕਾਬੂ

ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ ਅਕਤੂਬਰ ਮਹੀਨੇ ਦੌਰਾਨ ਰਿਸ਼ਵਤਖੋਰੀ ਦੇ 11 ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ 14 ਵਿਅਕਤੀ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀਂ ਕਾਬੂ

33 minutes ago
ਸੋਨੀਆ ਗਾਂਧੀ ਦੀ ਕਿਤਾਬ ‘Belonging: A Journey of Love’ ਅੱਜ ਹੋਵੇਗੀ ਰਿਲੀਜ਼ ; ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣਗੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ

ਸੋਨੀਆ ਗਾਂਧੀ ਦੀ ਕਿਤਾਬ ‘Belonging: A Journey of Love’ ਅੱਜ ਹੋਵੇਗੀ ਰਿਲੀਜ਼ ; ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣਗੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ

56 minutes ago
ਦਿਲਜੀਤ ਦੋਸਾਂਝ ਨੇ ਇੰਦੋਰ ਸ਼ੋਅ ਦੌਰਾਨ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਕਰਾਰਾ ਜਵਾਬ

ਦਿਲਜੀਤ ਦੋਸਾਂਝ ਨੇ ਇੰਦੋਰ ਸ਼ੋਅ ਦੌਰਾਨ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਕਰਾਰਾ ਜਵਾਬ

1 hour ago
Thailand Fire : ਥਾਈਲੈਂਡ ‘ਚ 4 ਮੰਜ਼ਿਲਾ ਇਮਾਰਤ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ ; 11 ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੌਤ 

Thailand Fire : ਥਾਈਲੈਂਡ ‘ਚ 4 ਮੰਜ਼ਿਲਾ ਇਮਾਰਤ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ ; 11 ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੌਤ 

2 hours ago
ਗਮਾਡਾ ਵਿੱਚ ਕਥਿਤ ਘੁਟਾਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ED ਵੱਲੋਂ PUDA ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੋਂ ਪੁੱਛਗਿੱਛ

ਗਮਾਡਾ ਵਿੱਚ ਕਥਿਤ ਘੁਟਾਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ED ਵੱਲੋਂ PUDA ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੋਂ ਪੁੱਛਗਿੱਛ

2 hours ago
Big Breaking: ਦੁਪਹਿਰ ਵੇਲੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

Big Breaking: ਦੁਪਹਿਰ ਵੇਲੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

3 hours ago
ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ MC ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੀ ਸੂਚੀ ਜਾਰੀ

ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ MC ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੀ ਸੂਚੀ ਜਾਰੀ

3 hours ago
ਤਾਮਿਲਨਾਡੂ ਵਿੱਚ ਬਰਡ ਫਲੂ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਤੇਜ਼ ; ਕੁਡਾਲੋਰ ਵਿੱਚ 40,000 ਮੁਰਗੀਆਂ ਨੂੰ ਮਾਰਿਆ ਗਿਆ

ਤਾਮਿਲਨਾਡੂ ਵਿੱਚ ਬਰਡ ਫਲੂ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਤੇਜ਼ ; ਕੁਡਾਲੋਰ ਵਿੱਚ 40,000 ਮੁਰਗੀਆਂ ਨੂੰ ਮਾਰਿਆ ਗਿਆ

3 hours ago
ਕਾਂਗੋ ਵਿੱਚ ਈਬੋਲਾ ਦਾ ਪ੍ਰਕੋਪ ਦੂਰ-ਦੁਰਾਡੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਤੱਕ ਫੈਲਿਆ ; ਮਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 5,500 ਤੋਂ ਪਾਰ

ਕਾਂਗੋ ਵਿੱਚ ਈਬੋਲਾ ਦਾ ਪ੍ਰਕੋਪ ਦੂਰ-ਦੁਰਾਡੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਤੱਕ ਫੈਲਿਆ ; ਮਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 5,500 ਤੋਂ ਪਾਰ

3 hours ago
26 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ‘ਆਪ‘ ਦੇ 14ਵੇਂ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ’ਤੇ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਹੋਵੇਗੀ ਵੱਡੀ ਰੈਲੀ ; ਪਾਰਟੀ ਆਪਣੇ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ ਦਾ ਕਰੇਗੀ ਰਸਮੀ ਆਗਾਜ਼

26 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ‘ਆਪ‘ ਦੇ 14ਵੇਂ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ’ਤੇ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਹੋਵੇਗੀ ਵੱਡੀ ਰੈਲੀ ; ਪਾਰਟੀ ਆਪਣੇ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ ਦਾ ਕਰੇਗੀ ਰਸਮੀ ਆਗਾਜ਼

4 hours ago
SGPC ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਸੰਸਦ ਭਵਨ ਤੱਕ ਮਾਰਚ ਕਰੇਗਾ ਪੁਨਰ ਸੁਰਜੀਤ : ਗਿਆਨੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ

SGPC ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਸੰਸਦ ਭਵਨ ਤੱਕ ਮਾਰਚ ਕਰੇਗਾ ਪੁਨਰ ਸੁਰਜੀਤ : ਗਿਆਨੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ

4 hours ago
Hindi News
English News
Monday, November 16, 2026
No Result
View All Result
28 °c
Chandigarh
20 ° Tue
20 ° Wed
20 ° Thu
20 ° Fri
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

 पंजाब के पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए एक बूँद भी पानी नहीं: मुख्यमंत्री  

October 14, 2022
in हिन्दी न्यूज़
 पंजाब के पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए एक बूँद भी पानी नहीं: मुख्यमंत्री  

 पंजाब के पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए एक बूँद भी पानी नहीं: मुख्यमंत्री  

 पंजाब के पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए एक बूँद भी पानी नहीं: मुख्यमंत्री  
 एस.वाई.एल. नहर के निर्माण संबंधी हरियाणा सरकार की माँग सिरे से रद्द  
 हरियाणा को पहले ही पंजाब की अपेक्षा अधिक पानी मिल रहा है  
 गंगा और यमुना के पानी के वितरण के लिए पंजाब और हरियाणा को प्रधानमंत्री से सम्पर्क करना चाहिए: भगवंत मान  
 एस.वाई.एल. नहर कभी भी हकीकत का रूप इख्तियार नहीं करेगी  
 पंजाब के अधिकार पर डाले गए डाके के लिए अकाली और कांग्रेसी बराबर जि़म्मेदार  
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर:   सतलुज-यमुना लिंक (एस.वाई.एल.) नहर का निर्माण शुरू करने के लिए हरियाणा सरकार के प्रस्ताव को सिरे से नकारते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज स्पष्ट कहा कि नहर का काम शुरू करने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता, क्योंकि पंजाब के पास हरियाणा को देने के लिए एक बूँद भी पानी नहीं है।
एस.वाई.एल. के मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग के बाद यहाँ पंजाब भवन में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ‘‘जब इस नहर के लिए समझौता हुआ था, तब पंजाब को 18.56 मिलियन एकड़ फुट (एम.ए.एफ.) पानी मिल रहा था, जो अब कम होकर 12.63 एम.ए.एफ. रह गया है, जिससे साफ़ है कि पंजाब के पास किसी भी राज्य को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं है।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा को सतलुज, यमुना और अन्य नहरों से 14.10 एम.ए.एफ. पानी मिल रहा है, जबकि पंजाब को केवल 12.63 एम.ए.एफ. पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पास कम क्षेत्रफल होने के बावजूद पंजाब की अपेक्षा अधिक पानी मिल रहा है, परन्तु फिर भी वह पंजाब से और पानी की माँग कर रहा है। भगवंत मान ने कहा कि इस तथ्य के प्रकाश में हरियाणा को पानी कैसे दिया जा सकता है, जबकि हमारे पास अपने खेतों के लिए पानी नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में 1400 किलोमीटर नदियाँ, नहरें और नाले सूख चुके हैं, जिस कारण भूजल का प्रयोग बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पंजाब को कृषि संबंधी ज़रूरतों के लिए केवल 27 प्रतिशत नहरी पानी मिलता है, बाकी 73 प्रतिशत ज़रूरत भूजल से पूरी की जा रही है। भगवंत मान ने कहा कि इसके नतीजे के तौर पर पंजाब में भूजल का स्तर लगातार गिर रहा है और राज्य के ज़्यादातर ब्लॉक डार्क जोन में आ चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब से पानी मांगने की बजाय हरियाणा को यमुना का पानी पंजाब को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद और पुनर्गठन से पहले पंजाब को यमुना का पानी मिलता रहा है। भगवंत मान ने कहा कि पुनर्गठन के बाद में पंजाब को ग़ैर-कानूनी तरीके से इस अधिकार से वंचित किया गया था।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यदि हरियाणा को सचमुच पानी की ज़रूरत है तो वह इस मसले के समाधान के लिए अपने हरियाणा के समकक्ष के साथ प्रधानमंत्री के पास जाने के लिए तैयार हैं। हालाँकि, उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि प्रधानमंत्री के पास भी राज्य सरकार अपना रूख साफ़ करेगी कि पंजाब के पास हरियाणा को एक बूंद भी पानी देने के लिए नहीं है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब और हरियाणा को तो बल्कि प्रधानमंत्री के समक्ष गंगा और यमुना केस की ज़ोरदार ढंग से पैरवी करनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने दुख के साथ कहा कि दुनिया भर के सभी जल समझौतों में यह धारा शामिल होती है कि जलवायु परिवर्तन के मद्देनजऱ 25 सालों के बाद समझौतों का जायज़ा लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि एस.वाई.एल. समझौता ही एक ऐसा समझौता है जिसमें इस धारा को शामिल ही नहीं किया गया। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के साथ यह सरासर बेइन्साफ़ी है और इस घृणित पाप के लिए केंद्र और पंजाब की तत्कालीन सरकारें जि़म्मेदार हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कितनी हास्यास्पद बात है कि हरियाणा हमें नहर के निर्माण का काम मुकम्मल करने के लिए कह रहा है। उन्होंने कहा कि जब हमारे पास अतिरिक्त पानी ही नहीं है तो हम नहर का निर्माण कैसे कर सकते हैं। भगवंत मान ने कहा कि समय की ज़रूरत के मुताबिक पंजाब को उसके पानी का पूरा हिस्सा मिलना चाहिए।
कांग्रेस और अकालियों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दोनों पार्टियाँ पंजाब के साथ हुई बेइन्साफ़ी के लिए जि़म्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि यह दोनों पार्टियाँ पंजाब और पंजाबियों के विरुद्ध साजिश करने के लिए एक-दूसरे के साथ सुर में सुर मिलाती रही हैं। भगवंत मान ने कहा कि अकाली नेता प्रकाश सिंह बादल ने अपने मित्र और हरियाणा के नेता देवी लाल को खुश करने के लिए नहर के सर्वे का हुक्म दिया था।
इसी तरह मुख्यमंत्री ने कहा कि पटियाला रियासत के वारिस और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह जो उस समय पर संसद मैंबर थे, ने भी इस नहर को काटने के लिए प्रधानमंत्री का स्वागत किया था। उन्होंने कहा कि सर्वे से लेकर अब तक इन नेताओं का हरेक कदम साबित करता है कि इन्होंने पंजाब और पंजाबियों के साथ दगा किया है। भगवंत मान ने कहा कि यह दुख की बात कि इस फ़ैसले का स्वागत करने वाले लोग अब इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने या उनसे सलाह लेने का सुझाव दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नेताओं ने ऐसे कदमों के द्वारा पंजाब और पंजाबियों के आगे काँटे बीजे हैं। उन्होंने कहा कि अपने निजी लाभ के लिए इन ख़ुदगजऱ् राजनीतिक नेताओं ने राज्य को संकट में धकेल दिया। भगवंत मान ने कहा कि इन नेताओं के हाथ इस जुर्म से रंगे हुए हैं और पंजाब की पीठ में छुरा घोपने वालों को इतिहास कभी भी माफ नहीं करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विवादपूर्ण समझौता होने के बाद यह पहली बार हुआ कि पंजाब ने अपना पक्ष ज़ोरदार ढंग से पेश किया। भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने मीटिंग में जाने के लिए पूरी तैयारी करने के लिए अधिकारियों, माहिरों, सीनियर पत्रकारों और कानूनी माहिरों के साथ गहन विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर पंजाब और पंजाबियों के हित महफूज़ रखने के लिए दृढ़ है।
इस मौके पर पंजाब के एडवोकेट जनरल विनोद घई, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणु प्रसाद और प्रमुख सचिव जल संसाधन कृष्ण कुमार और अन्य उपस्थित थे।

Share196Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

by Wishavwarta
April 10, 2024
0

  विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में - फूलराज सिंह मोहाली 10 अप्रैल : जिला गतका...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

ਜੈ ਸ਼ਾਹ ਮੁੜ ICC ਚੇਅਰਮੈਨ ਨਿਯੁਕਤ ; ਬਿਨਾਂ ਮੁਕਾਬਲੇ ਚੁਣੇ ਗਏ 

ਜੈ ਸ਼ਾਹ ਮੁੜ ICC ਚੇਅਰਮੈਨ ਨਿਯੁਕਤ ; ਬਿਨਾਂ ਮੁਕਾਬਲੇ ਚੁਣੇ ਗਏ 

by Navjot
November 16, 2026
0

ਦੁਬਈ, 16 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ) - ਜੈ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਕ੍ਰਿਕਟ ਕੌਂਸਲ (ICC) ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਵਜੋਂ ਦੂਜੇ ਕਾਰਜਕਾਲ ਲਈ ਬਿਨਾਂ...

Most Popular

National: ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਤਿੰਨ ਮੰਜ਼ਿਲਾ ਉਸਾਰੀ ਅਧੀਨ ਇਮਾਰਤ ਡਿੱਗੀ, ਦੋ ਮੌਤਾਂ

National: ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਤਿੰਨ ਮੰਜ਼ਿਲਾ ਉਸਾਰੀ ਅਧੀਨ ਇਮਾਰਤ ਡਿੱਗੀ, ਦੋ ਮੌਤਾਂ

by Ranjit Singh
2 weeks ago
0

National: ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਤਿੰਨ ਮੰਜ਼ਿਲਾ ਉਸਾਰੀ ਅਧੀਨ ਇਮਾਰਤ ਡਿੱਗੀ, ਦੋ ਮੌਤਾਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 5 ਨਵੰਬਰ 2026 (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਵੀਰਵਾਰ ਸਵੇਰੇ ਦਿੱਲੀ...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 