
पंजाब के पठानकोट जिले में एयरफोर्स मेस में महिला अधिकारी पर नुकीले हथियार से हमला
चंडीगढ़, 19 जुलाई (विश्ववार्ता): पंजाब के पठानकोट स्थित भारतीय वायुसेना (IAF) के बेस पर तैनात एक महिला अधिकारी पर हमले की घटना सामने आई। आरोप है कि एयरफोर्स मेस में काम करने वाले सेवादार ने ही महिला अधिकारी पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। इससे महिला अधिकारी बुरी तरह घायल हो गई हैं। उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी सेवादार को अरेस्ट किया है।





















