
पंजाब के पटियाला में व्यकित की चाकूओं से हत्या
चंडीगढ़, 30 सितंबर (विश्ववार्ता): पंजाब के पटियाला में एक व्यक्ति की अज्ञात कातिल ने चाकू मारकर हत्या कर दी। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके मामले में जांच शुरू कर दी है। मृतक कारिंदे की पहचान विकास कुमार निवासी कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के तौर पर हुई है।
जानकारी अनुसार पता चला है कि शराब ठेका के मालिक सौरभ सूद ने बताया कि मृतक विकास कुमार करीब चार वर्षों से उनके पास काम करता था। जब वह ठेके पर अकेला था तो उस समय एक 22 साल का एक कातिल नौजवान पैदल ही ठेके पर पहुंचा। उसने पहले कारिंदे विकास कुमार के सिर पर चाकू से हमला किया। इसके बाद चाकू से पेट में दो वार किए। जिससे खून से लथपथ होकर विकास कुमार जमीन पर गिर गया। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है। इसके बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा होगा।





















