पंजाब के नेताओं को बीबीएमबी के बारे में गुमराहकुन बयानबाजी करने से गुरेज करना चाहिए: तरुण चुघ
बीबीएमबी ने स्पष्ट कर दिया की बोर्ड में पंजाब के किसी सदस्य को नहीं हटाया गया: तरुण चुग
28 फरवरी, चंडीगढ़:भाजपा के राष्ट्रिय महासचिव तरुण चुग ने कहा है की प्रदेश की सत्ता में काबिज कांग्रेस पार्टी व विपक्ष में बैठे शिअद व आम आदमी पार्टी के नेता तथ्यों की जानकारी लिए बगैर अति संवेदनशील मुद्दों पर बेतुके बयान देकर खुद की फजीयत करवाते है, प्रदेश की जनता को गुमराह भी कर रहे है। चुग ने कहा की कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता सुनील जाखड़ सहित कई नेताओं ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की मूल सरंचना में फेर बदल करने के केंद्र सरकार पर आरोप लगाये है, वह तथ्यों के विपरीत है। जाखड़ को इस मुद्दे पर बोलने से पहले भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से जानकारी जुटा लेनी चाहिए थी।
चुग ने कहा की बीबीएमबी ने ने इस मुद्दे पर स्पष्ट्रीकरण देकर इन नेताओं को कटघरे में खड़ा कर दिया है। बीबीएमबी ने कहा है की कुछ नियम बदले गए है, पंजाब-हरियाणा के किसी सदस्य को बीबीएमबी से नहीं हटाया गया है। बोर्ड ने सदस्यों की तकनीकि योग्यता के नियमों में कुछ बदलाव किए है। पहले से मौजूद पंजाब-हरियाणा के किसी सदस्य को न तो हटाया गया है और न ही कोई नया सदस्य जोड़ा गया है। केवल बिजली और सिंचाई के सदस्यों की तकनीकि योग्यता के नियमों में बदलाव किए गए है।
चुग ने कहा की केंद्र सरकार पर उंगली उठाने वाले कोंग्रेसी, शिअद व आम आदमी पार्टी के नेता पहले तथ्यों की जानकारी ले, फिर बोले। प्रदेश की जनता को गुमराह कर 2017 में पंजाब की सस्ता में काबिज हुई कांग्रेस पार्टी के नेता विधान सभा चुनाव में संभावित हार को देखा कर बोखलाए हुए है। इसलिए बिना किसी आधार के केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे है। आम आदमी पार्टी के नेता भी 2022 के चुनाव में प्रदेश की जनता के साथ झूठे वादे कर सत्ता में आना चाहती है। १ो मार्च को दोनों पार्टियों को पता चल जाएगा की प्रदेश की जनता इस बार भाजपा गठबंधन के पक्ष में खड़ी है।