
पंजाब के नये राज्यपाल को लेकर इस रिटायर्ड महिला आईपीएस का नाम सबसे आगे
हरियाणा राज्यपाल दत्तात्रेय को कार्यवाहक राज्यपाल की मिल सकती है जिम्मेवारी: सूत्र
चंडीगढ, 4 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के राज्यपाल पद से बनवारी लाल पुरोहित के इस्तीफा देने के बाद अब पंजाब के नये राज्यपाल को चर्चा जोरों पर छिड गई है वही पंजाब में भाजपा के प्रवक्ता डॉ. कमल सोई ने दावा किया है कि पहली महिला आईपीएस किरण बेदी राज्य की अगली राज्यपाल बनाया जा सकता है। पता चला है कि डॉ. सोई ने इस बारे में सोशल मीडिया ङ्ग (पहले ट्विटर) पर पोस्ट डाली।
वही दूसरी तरफ यह भी दावा किया जा रहा है कि हरियाणा के राज्यपाल भंडारू दत्तात्रेय को पंजाब के कार्यवाहक राज्यपाल की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस संबंध में आज या कल किसी भी समय आदेश जारी किए जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो दत्तात्रेय पंजाब के राज्यपाल के साथ यूटी प्रशासक का प्रभार भी देखेंगे।
बतां दे कि बनवारी लाल पुरोहित ने राज्यपाल व प्रशासक के अपने पद से शनिवार को इस्तीफा दिया था। पुरोहित ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भेजा था। उन्होंने इस्तीफे की वजह निजी कारण बताए हैं लेकिन उनके इस्तीफे का कारण मेयर चुनाव के साथ भी जोडक़र देखा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के साथ काफी समय से जुड़े रहे पुरोहित को अगस्त 2021 को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वह दो साल पांच महीने दो दिन पंजाब के राज्यपाल रहे।
वही अगर बात करे पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी की तो इनका जन्म 9 जून, 1949 को जन्मी किरण बेदी एक भारतीय राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी और टेनिस खिलाड़ी हैं, उन्होंने 28 मई, 2016 से 16 फरवरी, 2021 तक पुदुचेरी की 24वीं उपराज्यपाल के रूप में काम किया। उन्होंने एक आईपीएस अफसर के तौर पर 1972 में अपनी सेवा शुरू की थी। वर्ष 2007 में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो की महानिदेशक के रूप में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने से पहले वह 35 वर्षों तक सर्विस में रहीं।























