
पंजाब के जालंधर जिले मे ढिल्लों ब्रदर्स केस में फरार चल रहे एसएचओ नवदीप की तरफ से फिलहाल कोई राहत
चंडीगढ, 13 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के जालंधर जिले मे ढिल्लों ब्रदर्स केस में फरार चल रहे एस.एच.ओ नवदीप को कोर्ट की तरफ से फिलहाल कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। बताया जा रहा है कि आज हुई सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई दौरान कोर्ट ने अगली तारीख डाल दी है। दरअसल उक्त एस.एच.ओ. पिछले 100 दिनों से फरार है तथा इस मामले में आज कोर्ट में सुनवाई थी। बताया जा रहा है कि सु्प्रीम कोर्ट ने उक्त जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए अगली तारीख 3 जनवरी की डाल दी है तथा अब इस मामले में 3 जनवरी को सुनवाई होगी।
दरअसल कपूरथला के बहुचर्चित ढिल्लों ब्रदर्स सुसाइड केस में फरार चल रहे बर्खास्त इंस्पेक्टर नवदीप सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ और राजेश बिंदल की बेंच ने केस में अगली तारीख दे दी है। कोर्ट ने अगली सुनवाई 3 जनवरी को तय की है।





















