
पंजाब के जालंधर जिले मे घर मे हुए दर्दनाक हादसे के कारण एक साथ जली 6 चिताएं
पुलिस ने घर को किया सील , फॉरेंसिक टीम ने की घर की जांच
पढिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ़, 10 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के जालंधर जिले के अवतार नगर में गत रविवार रात को घर में आग लगने से छ लोगो की मौत ने हर किसी की आंख नम कर दी। सभी छह लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हर शख्ख की आंखें नम थीं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेता पहुंचे। सांसद सुशील रिंकू, जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल भी पहुंचे। अंगुराल ने कहा कि यशपाल घई की बहू रुचि उनकी चचेरी बहन थी। वहीं शहीद बाबू लाभ सिंह सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगे। जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा ने जांच के बाद दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
एडीसीपी आदित्य ने बताया कि गैस व धुएं के कारण परिवार के सभी सदस्यों का दम घुट गया और वह आग लगने के बाद बाहर नहीं निकल सके। पुलिस ने घर को सील कर दिया है। फॉरेंसिक टीम दोबारा से घर की जांच करेगी।























