पंजाब के चीफ टाउन प्लानर पंकज बावा गिरफ्तार
कई बड़े अधिकारियों के फूले हाथ-पांव
चंडीगढ, 25 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब में इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। विजिलेंस ब्यूरो ने चीफ टाउन प्लानर पंकज बावा को देर रात गिरफ्तार किया है। बता दें कि पंकज बावा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि बावा ने एक नामी रियल एस्टेट डिवेल्पर के प्रोजक्ट गलत तरीके से पास किए थे जिसके आधार पर यह कार्रवाई हुई है। जिक्रयोग्य है कि गत शाम चीफ सैक्रेटरी अनुराग वर्मा द्वारा एक्शन लेते हुए चीफ टाऊन प्लानर पंकज बावा को सस्पैंड कर दिया गया था।






















