
पंजाब के गुरदासपुर जिले मे सीआईए स्टाफ की बडी कार्रवाई
घर से बरामद हुआ पटाखों का बेशुमार भंडार
चंडीगढ, 25 सिंतबर (विश्ववार्ता): पंजाब के गुरदासपुर जिले से बडी खबर आ रही है यहां सीआईए स्टाफ ने आज बडी कार्रवाई करते हुए दीनानगर के अवंखा गांव में एक एनआरआई के बंद घर में पटाखों का जखीरा मिलने की खबर मिली है. बताया जा रहा है कि सीआईए स्टाफ ने पठानकोट पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान यह भंडार बरामद किया गया है.






















