
पंजाब के खिलाडियों के लिए आज का दिन बडा, सीएम मान आज खिलाडियों को करेगें सम्मानित
चंडीगढ, 16 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के खिलाडिय़ों के लिए आज का दिन बड़ा दिन साबित होगा। जानकार सूत्रो से खबर है कि चंडीगढ़ के म्यूनिसिपल भवन में कल 12 बजे खिलाडिय़ों के लिए पुरस्कार राशि वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पंजाब सी.एम. भगवंत मान कल खिलाडिय़ों को पुरस्कार राशि वितरित करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय खेलों व एशियन खेलों के विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत राशि दी जाएगी। पंजाब सी.एम. भगवंत मान इस दौरान 33.83 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि वितरित करेंगे। एशियन खेलों के 32 विजेता खिलाडिय़ों को 29.25 करोड़ की पुरस्कार राशि बांटी जाएगी, जबकि नैशनल खेलों के 136 विजेता खिलाडिय़ों में 4.58 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि आबंटित की जाएगी।
बतां दे कि इससे पहले भी सीएम मान ने खेडां वतन पंजाब दीयां मे ऐलान करते कहा था कि विजयी खिलाडिय़ों के लिए 8.30 करोड़ की ईनाम राशि भी जारी कर दी जो सीधे खिलाडिय़ों के खाते में आनी शुरू हो जाएगी। खेड़ां वतन पंजाब दीयां जरिए पंजाब में बच्चे खेलों के साथ जुड़ रहे हैं। इनकी संख्या में साल भर साल बढ़ौतरी हो रही हैज्। सी.एम. मान ने कहा कि सभी विजयी खिलाडिय़ों को उनकी ओर से बहुत-बहुत बधाई। विजेता खिलाडिय़ों के लिए 8.30 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि भी जारी की गई जो सीधे खिलाडिय़ों के खातों में जमा की जाएगी। खेड़ां वतन पंजाब दियां मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक खेल कार्यक्रम है। यह आयोजन पंजाब के प्रत्येक निवासी को खेल से जोडऩे के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इसके तहत ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। यह नागरिकों के बीच एकता, सांप्रदायिक सद्भाव की भावना पैदा करता है और उभरती प्रतिभाओं को एक मंच भी प्रदान करता है।























