
पंजाब के कोटकपूरा जिले से लापता था बॉडी बिल्डर का शव नहर से मिलने से मचा हडकंप
चंडीगढ,18 सितंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के कोटकपुरा जिले से बॉडी बिल्डिंग में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीत चुके कोटकपूरा के बॉडी बिल्डर जलालेआना रोड निवासी जय सिंह का शव पुलिस को जिला मुक्तसर के थाना बरीवाला के अधीन आती नहर से मिला है। कोटकपूरा से जय सिंह शुक्रवार को अचानक बिना किसी को कुछ बताए घर से बिना बताये लापता हो गया है लेकिन थाना बरीवाला के अधीन आती नहर से शव मिलने से हर कोई सकते मे है। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।





















