
पंजाब के कुछ इलाको मे बारिश से तापमान में आई गिरावट
ट्राईसिटी मे आज तडके मे हुई झमाझम बारिश से प्रदूषण से मिली बडी राहत
चंडीगढ,30 नवंबर (विश्ववार्ता) आज सुबह तडके मे ट्राईसिटी मे सुबह झमाझम बारिश से लोगो को बडी राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरा दिन गरज और चमक के साथ-साथ बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड बढऩे की आशंका है। वहीं, कोहरे का प्रकोप भी बढ़ेगा। गुरुवार के बाद अगले चार दिन यानी एक दिसंबर से चार दिसंबर मौसम शुष्क रहेगा।
इस बारिश के कारण शहर के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी देखी गई है। बारिश के दौरान ठंडी हवा चलने की भी संभावना बताई गई है। मौसम में यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण देखा गया है। चंडीगढ़ के साथ-साथ मोहाली और पंचकूला में भी बारिश की संभावना है।





















