
पंजाब के एडवोकेट जनरल विनोद घई का इस्तीफा कैबिनेट ने किया मंजूर
ये बने पंजाब के नए एडवोकेट जनरल
चंडीगढ़, 5 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के एडवोकेट जनरल विनोद घई ने इस्तीफा दे दिया है। जिसे पंजाब कैबिनेट की करीब 45 मिनट तक चली आपात बैठक में मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही पंजाब को अपना नया एडजुटेंट जनरल भी मिल गया है. एडवोकेट गुरमिंदर सिंह गैरी को पंजाब का नया एजी नियुक्त किया गया है।























