
पंजाब के इस होटल में नौजवान युवक युवती का शव मिलने से मचा हडकंप
चंडीगढ, 24 दिसंबर (विश्ववर्ता) पंजाब के गुरदासपुर-अमृतसर जम्मू नेशनल हाईवे पर एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नौजवान युवक युवती के शव मिलने से हडकंप मच गया हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक उसी होटल में काम करता था जबकि लडक़ी शादीशुदा थी और गुरदासपुर के बरियार की रहने वाली बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के होटल में घुसने का वीडियो भी सामने आया है।





















