
पंजाब के इस जिले मे 9 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
चंडीगढ, 6 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब के जालंधर जिले मे राष्ट्रीय कानूनी सेवा अथॉरिटी और पंजाब कानूनी सेवा अथॉरिटी के निर्देशों तहत निरभाऊ सिंह गिल माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी जालंधर के निर्देशानुसार जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी जालंधर के कुशल मार्गदर्शन में 9 सिंतबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर डा. गगनदीप कौर, सी.जे.एम. सह सचिव जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी जालंधर ने कहा कि कानूनी सेवा अथॉरिटी द्वारा समय-समय पर इन लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। और लोक अदालत में मामला उठाने और अन्य कानूनी सेवा सुविधाओं की जानकारी के लिए पंजाब कानूनी सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 1968 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
इस मौके निरभाऊ सिंह गिल माननीय जिला एवं चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी जालंधर ने कहा कि लोक अदालतों का उद्देश्य लोगों को त्वरित और सस्ता न्याय प्रदान करना है और लोक अदालत का निर्णय अंतिम होता है।























