
पंजाब के इस जिले मे हुआ बडा धमाका, पांच लोग झुलसे
लोगो मे डर व दहशत का माहौल
चंडीगढ, 22 दिसंबर (विश्ववार्ता):पंजाब के लुधियाना जिले मे दोपहर बड़ा धमाका हुआ जिस कारण आसपास लोगा मे दहशत मच गई । हादसा गिल रोड पर स्थित गोबिंदपुरा मार्केट में एक चाय की दुकान में गैस लीक होने की वजह से सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने फ्रिज को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
धमाके की आवाज से पूरा इलाका सहम गया। आसपास खड़े वाहनों और मोटरसाइकिल की दुकानों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के दुकानदारों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं झुलसे लोगों को तुरंत एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उनकी पहचान दुकानदार राजू, धन्ना सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मंजीत सिंह और नवल के रुप में हुई है। चाय बनाने वाला राजू कुछ अधिक झुलसा है। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है।





















