
पंजाब के इस जिले मे सीआईए स्टाफ ने चाइनीज डोर बेचने वालों का किया बडा भंडाफोड
300 चाइनीज डोर के गट्टूयों के साथ किया काबू
चंडीगढ़, 29 जनवरी (विश्ववार्ता): पंजाब सरकार और जिला फिरोजपुर प्रशासन द्वारा चाइनीज डोर बेचने, स्टोर करने और बरतने पर लगाई गई पाबंदी के बावजूद बेचने के लिए चाइनीज स्टोर के गट्टू स्टोर करने के आरोप में सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने ए.एस.आई. राजेश कुमार के नेतृत्व में एक दुकानदार को 300 चाइनीज डोर के गट्टूयों के साथ काबू किया है।
यह जानकारी देते हुए सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. राजेश कुमार के नेतृत्व में जब पुलिस गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग करते हुए दिल्ली गेट के एरिया में पहुंची तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि टाहली मोहल्ला एरिया में करियाने की दुकान में पतंगे और डोर बेचने का धंधा करने वाले दुकानदार सनी द्वारा बेचने के लिए चाइनीज डोर के गट्टू रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस गुप्त सूचना के आधार पर ए.एस.आई. राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने रेड किया तो वहां पर चाइनीज डोर के 300 गट्टू बरामद हुए। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दुकानदार पर पुलिस द्वारा 188 आई.पी.सी. के तहत मुकद्दमा दर्ज करने उपरांत जमानत पर रिहा कर दिया गया है।





















