
पंजाब के इस जिले मे सिख युवकी की हत्या कर नहर मे फेंकी लाश
मचा हडकंप, महीने भर पहले ही हुई थी शादी, पुलिस मामले की जांच मे जुटी
चंडीगढ़, 17 दिसंबर (विश्व वार्ता): पंजाब के जिला फरीदकोर्ट से बडी खबर सामने आ रही है जहां एक नौजवान युवक की फरीदकोट में राजस्थान फीडर नहर से लाश मिलने से हडकंप मच गया है मौके से पुलिस काके युवकी बाईक भी बरामद हुई है। शुरूआती जांच मे पता चला है कि युवक की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था। बताया जा रहा है कि युवक की एक महीना पहले ही शादी हुई है। पुलिस की प्राथमिक जांच और परिवार की ओर से शक जताया गया कि युवक को किसी ने मारकर नहर में फेंक दिया है। मृतक की पहचान सुखबीर सिंह पुत्र बलराज सिंह निवासी गांव कोठे वारिंग के रूप में हुई है। एक महीना पहले ही युवक की शादी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को मेडिकल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. और आगे की जांच शुरू कर दी है।























