
पंजाब के इस जिले मे व्यक्ति की छुरा माकर हत्या
चंडीगढ़, 17 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) पंजाब के पटियाला जिले मे देर रात सतिंदरपाल भोला नाम के व्यक्ति की छुरा मारकर हत्या कर दी गई है। कोतवाली थाना पुलिस देर रात तक मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस ने इस मामले में कुछ भी कहने से इन्कार किया। मृतक की पहचान सतिंदरपाल भोला के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक इस झगड़े में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। उसे राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस झगड़े के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।





















