
पंजाब के इस जिले मे विदेश से आई फिर दुखदाई खबर
युवक की मौत से परिवार मे मचा हाहाकार
चंडीगढ़, 6 जनवरी (विश्ववार्ता) पिछले साल 2023 मे विदेशो से पंजाब मे दुखदाई खबरे आ रही है लेकिन 2024 साल की अब तक शुरूआत भी पहले साल की तरह ही रही और फिर वही विदेशो से दुखदाई खबरो से मां का दिल पसीज जाता है। अब खबर आ रही है पंजाब के संगरूर जिले के मार्केट कमेटी संगरूर के पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह काका सारो के जवान बेटे की कनाडा में दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई है। उक्त जानकारी परिवार के करीबी विनरजीत सिंह गोल्डी खडिय़ाल हलका इंचार्ज शिरोमणि अकाली दल, संगरूर ने दी।
उन्होंने बताया कि रणधीर सिंह काका सारो के 28 वर्षीय बेटे युगवीर करण की कनाडा में दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। इस दुखद खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।
न्होंने बताया कि रणधीर सिंह काका का परिवार पिछले कुछ समय से कनाडा में रह रहा है। युगवीर करण के निधन से संगरूर इलाके में शोक की लहर है।





















