
पंजाब के इस जिले मे विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब मे भोले भाले लोगो को विदेशो मे भेजने के नाम पर लगातार एंजेटो द्वारा गोरखधंधा किया जा रहा है जिस पर लगातार पुलिस अपने पैनी निगाहे जमाये हुए है। वही खबर आ रही है कि पंजाब के नवांशहर जिले से जहां कनाडा भेजने का नाम पर 28 लाख रुपए की ठगी करने वाले 3 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में गुरबख्श कौर पत्नी नरिन्दर सिंह निवासी सकोहपुर ने बताया कि उसका पति खेतीबाड़ी करता है। उसके 2 लडक़ों में से बड़ा लडक़ा जार्डन में है तथा छोटा लडक़ा एक पैट्रोल पंप पर काम करता है। उसने बताया कि उसका छोटा लडक़ा विदेश जाना चाहता था। उसके बड़े लडक़े ने बताया कि जार्डन में उसके साथ सुखविन्दर सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी भोगपुर काम करता है। उसका भाई सुखदेव राज जो एजेंटी का काम करता है, जिसके साथ बातचीत करके छोटे लडक़े हरजीत सिंह को किसी बड़े देश भेज देगे।
शिकायकत्र्ता ने बताया कि लडक़े के कहने पर उन्होंने उक्त एजेंट सुखदेव राज के साथ बात की। उसने बताया कि उसके पास 2 वीजे है आप किसी लडक़ी को भी उसके साथ भेज सकते है। उसने बताया कि उसने अपने लडक़े के साथ अपनी भतीजी का पासपोर्ट भी उक्त एजेंट को दे दिया। उसने बताया कि उसने अपने पति की लिमिट से तथा शेष पैसे उधारे लेकर उक्त को 28 लाख रुपए दे दिए। परन्तु उक्त एजेंट ने उसके लडक़े तथा भतीजी को कनाडा नही भेजा तथा न ही वह पैसे वापस किए।
उसने बताया कि जब जिस खाते में उन्होंने पैसे डाले थे उस संबंधी जानकारी हासिल की गई तो वह खाता वरुण दुबे का निकला। पुलिस को दी शिकायत में उसने अपनी राशि वापिस करवाने तथा आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई करने की मांग की है।
उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरांत दी गई नतीजा रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सुखदेव राज,सुखविन्दर सिंह तथा वरुण दुबे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।





















