
पंजाब के इस जिले मे लगातार बढता डेंगू का प्रकोप
लगातार बढते मामलो से स्वास्थ्य विभाग मे मचा हडकंप
चंडीगढ, 12 सितंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के जिला पठानकोट में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को विभाग की ओर से लिए गए 27 सैंपलों में से 9 लोग डेंगू से पॉजिटिव पाए, जिसके चलते जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या बढक़र 132 हो गई है, जिनमें से 8 सिविल अस्पताल में दाखिल हैं और 6 होम आइसोलेट है। जिले में अब 14 केस एक्टिव चल रहे हैं और 118 लोग रिकवर कर चुके हैं।





















