
इस वकत की बडी खबर पंजाब से
पंजाब के इस जिले मे मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की बडी घटना
इतने फौजियों की मौत से मचा हडकंप, मिलिट्री स्टेशन को सील
चंडीगढ़ 12 अप्रैल (विश्व वार्ता): इस वक्त की बडी खबर पंजाब के बठिंडा स्थित आर्मी एरिया से आ रही है जहां फायरिंग की बडी घटना घटी है कैंटोनमेंट एरिया को सील कर दिया गया है. छावनी में घटना के बाद किसी को अंदर जाने की इजाज़त नहीं दी जा रही. सेना ने फायरिंग की पुष्टि करते हुए बताया है कि घटना में 4 फौजियों की मौत हो गई है।
पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार सुबह हुई फायरिंग में सेना के 4 जवानों की मौत हो गई। आर्मी ने कहा कि फायरिंग सुबह 4:35 बजे हुई। 4 मौतों के अलावा जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस और सेना की टीमें मिलकर जांच करेंगी। अभी इस घटना को आतंकी हमला नहीं कहा जा रहा है। सेना ने कहा कि हम सभी पहलुओं की जांच करेंगे।























