
पंजाब के इस जिले मे महिला का शव नग्न हालत में मिलने से इलाके मे सनसनी
पहचान छिपाने के लिए जलाया चेहरा, पुलिस जांच मे जुटी
चंडीगढ, 31 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना जिले के लाडोवाल से साउथ सिटी के रास्ते पर देर शाम एक महिला का शव नग्न हालत में चादर से लिपटा मिला। महिला का चेहरा बुरी तरह से जला हुआ है। शरीर पर जांघ से छाती तक सिर्फ अंडर गारमेंट्स है। कपड़े न होने और चेहरा जला होने के कारण आस-पास के इलाकों में भी सनसनी फैल गई है। महिला की उम्र करीब 25 वर्ष लग रही है।
बताया जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव को चादर में लपेट कर फैंका गया है। वहीं उसकी पहचान छुपाने के लिए महिला का चेहरा बुरी तरह जलाया गया है। सूचना के बाद थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटों के लिए रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने में जुट गई है।





















