
पंजाब के इस जिले मे फिर लिखे मिले खालिस्तानी नारे
चंडीगढ़, 20 दिसंबर (विश्ववर्ता) पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के सरकारी कॉलेज के बाहर दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखे नजर आए जिससे इलाके मे हडकंप मच गया। बता दें कि सिख फॉर जस्टिस नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो अपलोड करके दावा किया था कि सरकारी कॉलेज की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखे गए है। वहीं पुलिस ने तुरंत दीवार पर लिखे नारों को साफ करवाकर अगली कार्रवाई शुरू की।





















