पंजाब के इस जिले मे फिर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, मचा हडकंप
चंडीगढ़,3 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के मोगा जिले से फिर लगातार दूसरे दिन खालिस्तानी नारे लिखे होने के कारण आसपास के इलाके मे दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि मोगा में निहाल सिंह वाला स्थित गांव पत्तो हीरा में कालेज की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखे मिले हैं। जानकारी के अनुसार गांव में तीन अलग-अलग जगह पर खालिस्तानी नारे लिखे गए हैं। फिलहाल पुलिस ने लिखे हुए नारे मिटा दिए हैं।
बता दें कि गत दिन भी मोगा के बस स्टैंड पर खालिस्तानी नारे लिखे मिले थे। इस दौरान 2 संदिग्ध भी सी.सी.टी.वी. में कैद हुए थे जिसे लेकर पुलिस द्वारा सी.सी.टी.वी. खंगाले जा रहे हैं। कुछ समय पहले भी शहर में खालिस्तानी नारे लिखे गए थे जिसे चलते एक शख्स को पकड़ा गया था।