
पंजाब के इस जिले मे फिर भारी बारिश के कारण स्कूलों की छुट्टियोंं की अवधि बढी
डिप्टी कमिश्नर ने जारी किये ये आदेश
चंडीगढ़, 24 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब इस समय भीषण बाढ के प्रकोप से जूझ रहा है लगातार पहाडी राज्यो मे हो रही बारिश से सूबे की नदियां उफान पर है वही जालंधर जिले मे पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण शाहकोट सब डिवीजन के लोहियां ब्लॉक में काफी पानी भर गया है। इन हालातों को मुख्य रखते हुए केवल शाहकोट सब डिवीजन के लोहियां ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की गई है।
जालंधर के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने इन स्कूलों में 24 से 26 जुलाई तक छुट्टियों की घोषणा की है और यह भी कहा है कि ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।जिन स्कूलों में छुट्टियां की गई है, उनमें सरकरी प्राइमरी स्कूल मुंडी चोहलियां, सरकरी प्राइमरी स्कूल मुंडी शहरियां तथा सरकारी स्कूल धक्का बस्ती, सरकरी प्राइमरी स्कूल मूंडी कासू शामिल हैं।






















