
पंजाब के इस जिले मे फिर पुलिस व गैंगस्टरों के बीच मुठभेड
चली ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके मे मची दहशत
चंडीगढ, 9 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के मोहाली जिले मे एक बार फिर पंजाब पुलिस व गैंगस्टर के बीच बडी मुठभेड़ की खबर सामने आई, जिसमें दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चली हैं। इस दौरान एक गोली गैंगस्टर को लगी है, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजन भट्टी के रूप में हुई है।
पता चला है कि मोहाली के सेक्टर 71 के पास एनकाउंटर के दौरान स्टेट स्पेशल ओपरेशन सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चकमा देकर भाग रहे बदमाश पर गोलियां चलाई हैं, जिसमें कि बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे अस्पताल दाखिल करवाया गया है। दरअसल बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागा था, जिसका पीछा करते हुए पुलिस ने एक बदमाश को काबू कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। काबू किया गया गैंगस्टर आतंकी लंडा का करीबी बताया जा रहा है। घटना संबंधी सी.सी.टी. फुटेज सामने आई है।
पता चला है कि पंजाब पुलिस लगातार इसकी तलाश में थी और आज पंजाब पुलिस को पता चला कि राजन भट्टी मोहाली में घूम रहा है, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन में आते हुए सैक्टर 31 को घेर लिया तथा एनकाऊंटर दौरान उसे काबू कर लिया गया। यह घटना पंजाबी गायक बब्बू मान के घर के पास हुई है।























