
पंजाब के इस जिले मे फिर निकला जहरीला धुंआ, इलाके मे मचा हडकंप
लोगो मे डर व दहशत का माहौल
चंडीगढ़, 7 जुलाई (विश्ववार्ता): पंजाब के लुधियाना जिले के ताजपुर रोड बुड्ढे नाला के नजदीक सीवरेज के ओवरफ्लो हो रहे गंदे पानी से जहरीला धुआं निकलने से इलाके मे हडकंप मच गया है जिससे स्थानीय लोगों में डर व दहशत का माहौल देखा जा रहा है। स्थानीय लोगो का कहना है कि उक्त सीवरेज में डाइंगों का गंदा पानी आ रहा है, जिससे आसपास काफी बदबू फैल रखी है। उनका कहना है कि संबंधित विभाग को इस समस्या की तरफ तुरंत ध्यान देना चाहिए, ताकि कोई अनहोनी घटना ना कर सके।





















