
पंजाब के इस जिले मे फिर दर्दनाक सडक हादसे मे 4 लोगो की मौत
इलाके मे मचा हडकंप
चंडीगढ़ 10 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब के नवांशहर जिले के बलाचौर मार्ग पर गांव नाई मजारा के निकट आज दर्दनाक सडक हादसे मे 4 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाद दोपहर 3 बजे मोटरसाइकिल सवार 2 प्रवासी मजदूर कस्बा जाडला से गांव नाई मजारा की ओर गलत साइड से आ रहे थे कि नाई मजारा के नजदीक खड़े एक ट्रक को ओवरटेक करते समय उनका मोटरसाइकिल सामने से आ रही कार की चपेट में आ गया। जाडला चौकी इंचार्ज सब-इंस्पैक्टर सुभाष चेची ने बताया कि पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए नवांशहर के सिविल अस्पताल में भेज दिए और अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।





















