
पंजाब के इस जिले मे फिर गैस रिसाव मामला आया सामने, मचा हडकंप
इलाके मे कई लोगो की तबीयत बिगडी, लोगो मे डर व दहशत का माहौल
चंडीगढ़, 17 जून (विश्ववार्ता): बडी खबर पंजाब के लुधियाना जिले से आ रही है जहां एक बार फिर एक फैक्ट्री से गैस रिसाव का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है करीब 7.30 बजे लाडोवाली रोड के पास दशमेश नगर में बर्फ की फैक्ट्री से गैस लीक हुई, जिसके बाद इलाके में हडकंप मच गया। इस घटना के बाद इलाका निवासियों को सांस लेने में दिक्कत आने लगी और आंखों मे जलन पैदा होने लगी।वहीं, कुछ लोगों की तबीयत काफी खराब हो गई।
इलाका निवासियों ने बताया कि करीब साढ़े 7 बजे से गैस लीक हो रही है। इस गैस की वजह हमारी आंखों में जलन पैदा होने लगी और सांस लेने मे दिक्कत आने लगी, इसी के साथ कुछ लोगों उल्टियां भी शुरू हो गई।























