
पंजाब के इस जिले मे प्यार की अनोखी मिशाल
दो युवकों ने की आपस में शादी, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 31 जनवरी (विश्ववार्ता) कहा भी गया हेै कि प्यार अंधा होता हेै और वह न उम्र, न जात, न धर्म और न ही शक्ल सूरत बस हो जाता है। ऐसी अनोखी प्यार की कहानी पंजाब के अमृतसर जिले मे देखने को मिली जहां दो युवकों ने आपस में शादी की है। प्यार में युवक ने अपना जेंडर बदलवा कर रवि से रिया जट्टी बना। हालांकि इस दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इन दोनों ने आरोप लगाया है कि उनके अपने परिवार के कुछ सदस्यों उन्हें हमसे मिलने से रोक रहें हैं।
पुतलीघर निवासी रिया पहले रवि और अर्जुन की मुलाकात 2019 में हुई थी। रिया के अनुसार वह जागरण में भजन गायन का काम करती थी। यहीं उसे अर्जुन मिला। दोनों युवक एक दूसरे के प्रति आकर्षित हुए आकर्षित हुए। यह ऐसा रिश्ता था जो समाज को स्वीकार्य नहीं हो सकता। बात जब तक रवि व अर्जुन के परिवारों तक पहुंची तो दोनों ने जमकर विरोध किया। ऐसी स्थिति में अर्जुन के कहने पर रवि ने लिंग परिवर्तन करवाकर खुद को रिया बनाया। उसे कई शारीरिक विषमताओं से गुजरना पड़ा।
रिया ने अपने सपने को पूरा कर लिया है। उसने कहा अर्जुन ने सब कुछ छोडक़र मुझे न केवल अपनाया, बल्कि वंश बढ़ाने के लिए एक बच्चा भी गोद लिया है। अर्जुन-रिया ने कहा कि हम इस रिश्ते से बेहद खुद हैं। समाज जो भी कहे, हमें परवाह नहीं। हम इक-दूजे के लिए जिएंगे, अपने बच्चे के लिए हर मुश्किल से लड़ जाएंगे।























