
पंजाब के इस जिले मे पुलिस ने इंटर स्टेट हथियार तस्कर को पकडऩे में हासिल की सफलता
चंडीगढ,29 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब की अमृतसर जिले मे पुलिस ने इंटर स्टेट हथियार तस्कर को पकडऩे में सफलता हासिल की है। ये आरोपी गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के इशारों पर काम करता था। इतना ही नहीं, अमृतसर पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से 10 पिस्टल भी रिकवर किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के साथियों को भी पकडऩे में जुट गई है।























