
पंजाब के इस जिले मे पुलिस को मिली कामयाबी
चूरा-पोस्त सहित इतने तस्करो को दबोचा
चंडीगढ़, 3 अप्रैल (विश्ववार्ता) नशों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन तथा चूरा-पोस्त (डोडे) सहित 3 कथित तस्करों को काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अजीतवाल के सहायक थानेदार परमजीत सिंह ने बताया कि जब वह पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त करते हुए देर शाम जा रहे थे, तो गुप्त सूचना के आधार पर अवतार सिंह उर्फ तारी निवासी गांव मानूके गिल को रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। कथित आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
इसी तरह थाना बधनीकलां के प्रभारी इंस्पेक्टर रमन कुमार ने बताया कि जब थानेदार सुखदर्शन शर्मा पुलिस पार्टी सहित देर रात दाना मंडी बधनीकलां के पास गश्त कर रहे थे, तो उन्होंने एक घोड़ा-ट्राला को काबू करके 2 कथित तस्करों निरवैल सिंह निवासी गांव जोगेवाला मक्खू तथा कुलविन्द्र सिंह निवासी ममूदवाला मक्खू से 35 किलो भुक्की चूरा-पोस्त बरामद किए। कथित तस्करों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पूछताछ के बाद मननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। थानेदार सुखदर्शन शर्मा ने बताया कि दोनों कथित तस्करों से पूछताछ की जा रही है कि उक्त चूरा-पोस्त वह कहां से लेकर आए थे और कहां देने के लिए जाना था।





















