
पंजाब के इस जिले मे पंजाब पुलिस द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान में ड्रोन किया बरामद
चंडीगढ, 8 दिसंबर (विश्ववार्ता) अमृतसर के गावं में बीएसएफ और अमृतसर मे ड्रोन की मौजूदगी के संबंध में बीएसएफ की विशेष सूचना पर, बीएसएफ द्वारा पंजाब पुलिस के साथ गांव धनोए कलां, जिला – अमृतसर के बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था।
इसके अलावा तलाशी के दौरान लगभग 08:45 बजे, सैनिकों ने गाँव धनोए कलां, जिला अमृतसर से सटे खेत से एक ड्रोन बरामद किया। बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर (मॉडल – डीजेआई मविक 3 क्लासिक, चीन में निर्मित) है। अमृतसर सेक्टर में बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त प्रयासों से एक और पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया गया।





















