
पंजाब के इस जिले मे देर रात आग से पति पत्नी की दर्दनाक मौत
चंडीगढ,23 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) पंजाब के मानसा जिले के स्थानीय नगर के वार्ड नंबर 14 में बीती रात घर में आग लगने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस घटना में उनके एक बेटे के गंभीर घायल होने की खबर है। मृतकों की पहचान रामपाल उनकी पत्नी कृष्णा देवी और घायल पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई हैं। इनको मानसा के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।





















